राजस्थान की झीलें | राजस्थान सामान्य ज्ञान नोट्स RS Creator 20 May 2021 Study Notes PDF 8 Comments राजस्थान की झीलें | राजस्थान भूगोल नोट्स राजस्थान की झीलें | राजस्थान सामान्य ज्ञान नोट्स Govt Jobs WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now Table of content (toc) साँभर झील यह झील (जयपुर) फुलेरा तहसील में स्थित है। यह भारत में स्थित दुसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। इस झील का निर्माण चौहान वंश के शासक वासुदेव ने करवाया था। देश में नमक का उत्पादन का 8.7%भाग यहां से उत्पादित होता है। कुचामन झील यह खारे पानी की झील नागौर में स्थित है। नक्की झील यह झील राजस्थान में सिरोही जिले के माउंट आबू मे स्थित है। यह झील राजस्थान की सबसे ऊँची और गहरी झील है। यहां एक चट्टान की आकृति महिला के समान है,जिसे नन रॉक कहते है। इस झील के टापू पर रघुनाथ जी का मंदिर है। इस झील का निर्माण ज्वालामुखी के उद्भेदन से हुआ था अर्थात यह प्राकृतिक झील है। कोलायत झील : यह झील राजस्थान में बीकानेर जिले के पास कोलायत नामक स्थान पर यह कोलायत झील है। यहीं पर कपिल मुनि का आश्रम भी स्थित है। कोलायत झील का निर्माण कपिल मुनि ने किया था। पिछोला झील : इस झील का निर्माण राणा लाखा के शासन काल में एक पिछु नामक बनजारे ने किया था। यह मीठे पानी की झील है। इस झील के पास ‘गलकी नटणी’ का चबुतरा बना हुआ है। मुगल वंश के शासक शाहाजाहाँ ने अपने पिता से विद्रोह के समय यहां शरण लिया था। फलौदी झील : फलौदी (जोधपुर) यह खारे पानी की झील है। पुष्कर झील : यह झील राजस्थान के अजमेर से 12km. की दूरी पर पुष्कर नामक स्थान पर पुष्कर झील स्थित है। यह झील राजस्थान की सबसे पवित्र झील है। इस झील का निर्माण ज्वालामुखी के उद्भेदन से हुआ अर्थात यह एक प्राकृतिक झील है। इस झील के चारो तरफ अनेक प्राचीन मन्दिर है। यहां ब्रह्ममा जी का विश्व प्रसिद्ध एकमात्र मन्दिर है। इस मंदिर का निर्माण 10वीं शताब्दी में पंडित गोकुलचंद पारिक ने करवाया था। राजस्थान की सबसे पवित्र झील होने के कारण इस झील को तीर्थों का मामा या तीर्थराज भी कहा जाता है। बालसमंद झील : यह झील जोधपुर में स्थित है। इस झील का निर्माण सन् 1159 में परिहार वंश के शासक बालक राव ने करवाया था। महाराजा सुरसिंह ने बालसमंद झील के बीच में अष्ट खम्भा महल का निर्माण किया। यह मीठे पानी की झील है। जयसमंद झील : यह झील उदयपुर जिले में स्थित है। यह विश्व में मीठे पानी की दुसरी सबसे बड़ी और एशिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है। इस झील का दुसरा नाम ढेबर झील भी है। इस झील का निर्माण मेवाड़ के शासक राणा जयसिंह ने सन्1687-91 में गोमति नदी पर निर्माण किया। इस जयसमंद झील से उदयपुर जिले को पीने का पानी उपलब्ध कराया जाता है। इस झील में 7 टापू है। इनमें से कुछ टापू छोटे है और कुछ टापू बड़े है। छोटे टापू का नाम प्यारी है और टापू का नाम बाबा का भगड़ा है। आनासागर झील : यह झील अजमेर शहर के बीच स्थित है। यह मीठे पानी की झील है। इस झील का निर्माण सन् 1137ई. में राजा अजयराज के पुत्र अर्णोराज चौहान के द्वारा कराया गया। मुगल शासक शाहाजाहाँ ने यहां पर 12 दरी का निर्माण करवायाऔर जाहांगीर ने दौलतबाग का निर्माण करवाया जिसको आज के समय में सुभाष उद्यान कहते है। तालछापर झील : यह चुरु में स्थित है,यह खारे पानी की झील हैँ। उदयसागर झील यह मीठे पानी की झील है। यह उदयपुर में स्थित है। इस झील का निर्माण सन् 1559 से 1564 में महाराणा उदयसिंह द्वारा किया गया था। राजसमंद झील : यह झील राजस्थान में राजसमंद जिले के कांकरोली के पास स्थित है। इस झील का निर्माण1 1662 ई. में महाराणा राजसिंहा के द्वारा करवाया गया था। इस झील का जो उत्तरी भाग है वो ‘नो चोकी’ कहलाता है। यहां पर 25 काले संगमरमर की चट्टानों से बनी राजप्रशस्ति है इस चट्टानों पर मेवाड़ का पूरा इतिहास संस्कृत में उत्कीर्ण है। यह प्रशस्ति संसार की सबसे बड़ी राजप्रशस्ति है।
tejaramkarwasara9351@gmail.com
प्रतियोगिताओं के लिए अच्छा खजाना
Raj gk
[…] राजस्थान की झीलें : हिंदी में पढ़ें […]
http://validator.w3.org/check?uri=bstcgroup2021.blogspot.com
Good Information ✓100%
your contant is so helpful
Very good rajasthan gk Questions